स्वस्थशरीर । आयुर्वेदिक औषधि । गिलोय
गिलोय अनेक रोगोंसे रक्षा करनेवाली जीवन शक्ति को बढ़ाने वाली निरापद प्राकृतिक एंटीबायोटिक औषधि है। गिलोय टी.बी , कैंसर , टाइफाइड एवं सभी प्रकार के ज्वारों में उपयोगी है। गिलोय के प्रचलित नाम गुडुची , अमृता , गलो , गुडबेल , मधुपर्णी आदि है। नीम के पेड़ पर चढ़ी इसकी लता बेहद लाभकारी होता है। इसकी लता जिस पेड़ पर चढ़ती है , उस पेड़ की सारे गुण भी अपने अंदर समा लेती है। यह औषधि कमजोरी एवं बृद्धावस्था दूर करती है। गिलोय की लता जो ऊँगली जैसी मोटी तथा धूसर रंग की हो , वह औषधि उपयोगी होता है। इसकी लता जितनी पुरानी हो उतनी ही गुणकारी होती है। गिलोय की गुण एवं धर्म -- बलकारक , रक्तशोधक , मूत्रल , पित्तनाशक , ज्वर एवं त्रिदोषनाशक है। ...