शुक्रवार, 26 फ़रवरी 2016

स्वस्थशरीर । आयुर्वेदिक औषधि । गिलोय


गिलोय  अनेक  रोगोंसे  रक्षा  करनेवाली  जीवन  शक्ति को  बढ़ाने  वाली  निरापद  प्राकृतिक  एंटीबायोटिक  औषधि  है। गिलोय  टी.बी , कैंसर , टाइफाइड  एवं  सभी प्रकार के ज्वारों में  उपयोगी है।

गिलोय  के  प्रचलित  नाम गुडुची , अमृता , गलो , गुडबेल , मधुपर्णी  आदि है। नीम  के पेड़ पर  चढ़ी  इसकी  लता  बेहद  लाभकारी  होता है।  इसकी लता  जिस पेड़ पर चढ़ती है , उस पेड़ की सारे  गुण  भी  अपने अंदर  समा  लेती है। यह  औषधि  कमजोरी  एवं  बृद्धावस्था  दूर  करती है। गिलोय  की लता  जो ऊँगली  जैसी  मोटी  तथा  धूसर  रंग  की  हो , वह औषधि  उपयोगी होता है।  इसकी लता  जितनी पुरानी हो उतनी ही  गुणकारी  होती है। 

गिलोय की गुण एवं  धर्म --

बलकारक , रक्तशोधक , मूत्रल , पित्तनाशक , ज्वर  एवं  त्रिदोषनाशक  है।  रक्त पित्त , वात  रक्त  तथा  पित्त  दोष  जन्य  रोगोंको  नष्ट  करने में  सक्षम  है।  पीलिया , मधुमेह , क्षयरोग , टाइफॉइड , कैंसर , भस्मक रोग , ह्रदय रोग , प्रमेह , सुजाक , कुष्ठ , चर्मरोग , हाथीपाँव , खाँसी , कृमि , अम्लता , ग्रहणी  विकार  दूर करने  वाली  अौषधि  है। मात्रा --हरी  ताजी  गिलोय का  रस  १० मी. ली.  से  २०  मी. ली. , गिलोय का  चूर्ण --४ से  ६  ग्राम  तक , गिलोय का  सत्व --१ /२  ग्राम  से ३  ग्राम। 

उपयोग --वात  सम्बन्धी रोगों में  घृत  के  साथ  पित्त  सम्बन्धी  रोगों में  मिसरी  के  साथ  तथा  कफ  सम्बन्धी  रोगों में  शहद  के साथ  प्रभावकारी  होती है।  आम वात  में  गिलोय  के क्वाथ  के साथ  सोंठ  का  चूर्ण  मिलाकर  तथा  हाथीपाँव  में  गोमूत्र  के साथ  गिलोय का  प्रयोग  किया  जाता है। 

सभी  प्रकार के ज्वर  में ---प्राकृतिक  एंटीबायोटिक  अौषधि  होने से  सभी  प्रकार  के ज्वर , बार -बार  आने वाले  जीर्ण  ज्वर , मोती  ज्वर  इत्यादि में  गिलोय  बिना  कमजोरी  के  रोग  निवारण  करती है।  गिलोय के साथ  धनिआ , नीम  की  छाल  का  आतंरिक  भाग , कमल  की नाल  और  लाल  चन्दन  लेकर  क्वाथ  बनाकर  दिन  में  २ बार  सेवन  कराना  चाहिए। 

ज्वर के  बाद  की  निर्बलता  को दूर करने  के लिए  गिलोय  और सोंठ , सारिवा  का  फांट  २० मी. ली.  की मात्रा  में दिन में  ३ बार  देना  चाहिए।  गिलोय के  ताजे  रस  में  शहद  या  मिसरी   मिलाकर  दिन में  ३ बार  देने से  काला  ज्वर में  लाभ होता है। 

पागलपन , दिमागी  असंतुलन  में --पित्त के  प्रकोप से  पागलपन  के लक्षण  हो , क्रोध से  निरर्थक  बोलना , अनिद्रा ,लाल  ऑंखें  इत्यादि  लक्षण  दिखाई  देने पर  गिलोय  के साथ  ब्राम्ही  को  मिलाकर  दिन में  ३ बार  पिलाने से २० दिन में  पूरा  लाभ   मिल  सकता है। 

प्रमेह  में --साधारण  विकार में  गिलोय  का रस  शहद के साथ  दिन में २ बार सेवन  करने  से  लाभ मिलता है। 

शीत  पित्त  में --गिलोय  के रस  में  बाकुची  चूर्ण मिलाकर  लेप  करने  से या मालिस करने से  लाभ मिलता है। 

आँखों के रोग में --पित्तज  दोषों के  कारण  आँखों  में  लाली  तथा  नेत्र  दॄष्टि  कमजोर  हो तो गिलोय का रस  १० मी. ली.  शहद  या मिसरी  के साथ  सेवन  कराना  चाहिए। 

मेद  रोग में --गिलोय और त्रिफला  का क्वाथ  बनाकर १  ग्राम  शिलाजीत  तथा  १ रत्ती  लौहभस्म  मिलाकर  प्रतिदिन  सेवन  कराने  से  लाभ मिलता है। 

मूत्रकृच्छ  और  सुजाक में --गिलोय , आंवला , गोखरू , अश्वगंधा का क्वाथ  दरद  सहित  वातज  मूत्रकृच्छ में  २० मी. ली.  दिन में  तीन  बार  सेवन  करने से  लाभ होता  है।

ताजी  गिलोय  ५० ग्राम  पीसकर  २५० मी. ली.  पानी में  छानकर  कलमी शिरा , जवाखार , शीतलचीनी  का चूर्ण  ५-५  ग्राम तथा  ५० ग्राम  चीनी मिलाकर , छानकर  ४ -४  घंटे  के अंतर से  ४  बार  पिलाने से  सुजाक  के सारे  कष्ट  दूर  होते है।

यकृत  की  कमजोरी --लीवर  की खराबी  की बजह से  पीलिया , कामला , जलोदर  इत्यादि  जितने से रोग खड़े होते हे। इन  रोगोंमे  गिलोय  बड़े उपकारी  सिद्ध  होता हे।

संधि वात  में --गिलोय का  काढ़ा  बनाकर  उसमे  ५ मी.  ली.  अरंडी  का तेल  मिलाकर  सेवन  करने से  जटिल संधि  वात  दूर  होता है। 

शनिवार, 13 फ़रवरी 2016

स्वस्थशरीर । स्वस्थ्य रक्षा । उपवास

उपवास  का अर्थ  है  खली पेट  रहना।  पाचन तंत्र की  विराम  के लिए उपवास जरुरी  है। उपवास बिभिन्न  प्रकार की होती है।  जलउपवास, आंशिक  उपवास , फलोपवास , रसोपवास  आदि उपवास होती है। उपवास  से बिभिन्न  रोगोंको  जड़से  निकालकर  बहार किया  जा सकता है।  पुराने ज़माने मे  मुनि  ऋषिओं का  उम्र तथा  स्वस्थ्य  बहत अच्छा  था।  वे फल का आहार  करते थे तथा  उपवास रहने का आदत थी। ूोवास रहने का  उपकार निम्न  पंक्तिओं में  दिया गया है। 

शरीर मे भोजन  को पाचन सतत  चलता रहता है।  उपवास कालमे  पाचन एवं उपचय की शक्ति  न्यून  हो जाती है।  उसकी साडी शक्ति  निर्माण  एवं बिषाक्त पदार्थों  को  निकलने में  लग जाती हे। 

शरीर के रोगों  को दूर करने  वाली  शक्ति स्वयं  चलित  पद्धति , बनाने की पद्धति  तथा जाँच  करने की  शक्ति  सृष्टि  होती है।  स्वस्थ्य को गतिशील  करती है। 

उपवास कालमे  शरीर से  संचित  खाद्य पदार्थों  प्रोटीन, चर्वी , कार्बोहीड्रेट  आदि  स्वयं  चलित पद्धति के माध्यम से  शरीर को  पोषण  देने में  जुड़ जाती हे।  इस  समय  कमजोरी  मानसिक तौर  पर  आती हे।  उपवास कालमे यथा संभव  विश्राम करें। 

उपवास की समय में  कैल्शियम  तथा आयरन  का  मात्रा  अधिक  होनेसे  रक्त  कणिका और  हेमोग्लोविन  की संख्या  बढ़ जाती हे।  कोलेस्ट्रोरल , एसिड , यूरिआ  आदि  धीरे धीरे  सामान्य होने लगती हे। 

उपवास  की समय में  इन्सुलिन  आदि  आरोग्य प्रतिरोधक  प्रक्रिया दूर हो जाती हे। 

उपवास काल में  अस्थाई  रूप  से पेशाव  में पास सेल  की बृद्धि  होती हे जो  धीरे धीरे  संतुलन होने पर  स्वतः काम हो जाती हे। 

उपवास में कोशकीय  मेटाबोलिज्म सही ढंग  से नियंत्रित, नियमित एवं नियोजित हो जाती हे। 

इस  समय अपूर्ण  एवं  असंतुलित  के अणु  जो बसा के  ऑक्सिडेसन  के दौरान  बनते हे  यानि  पेरोक्साइड  फेट ,ऑक्सीजन  रेडिकल , सुपर ऑक्साइड , हीड्रोक्लोरिक एसिड  आदि  कोशिकाओं के अंदर बहार से आक्रमण  करके  उनकी झिल्ली , एंजाइम , प्रोटीन  आदि को  नस्ट कर बुढाप्पा  तथा अन्य  बीमारी पैदा करते हे।  इन  सबसे निपटने के लिए रसाहार तथा  फलाहार  की जरुरी हे।

लम्बी उम्र प्राप्त करने वाले  प्रनिओं  के अंदर  कुछ  खास  प्रकार के  शक्तिशाली  एंजाइम  सुपर  ऑक्साइड  तथा  अनेक प्रकार के  एंटीऑक्सीडेंट  का निर्माण  होता हे।  ये एंटीऑक्सीडेंट  संधिवात , मधमेह , गठीआ , ह्रदय रोग , कैंसर  आदि रोगों का  सुरक्षा  प्रदान करता हे।

लम्बी उम्र  का प्रमुख  कारक बी.एम.आर  का  काम होना  जरुरी हे।  उपवास एवं  रसाहार  कल में  बी.एम.आर  काम  होने लगता  हे।

उपवास के दौरान कैंसरकारी  प्रोनीओप्लास्टिक  कोशिकाएं  नष्ट  एवं  नियंत्रित  होने लगती हे।  साथ ही  कैंसर कोशिकाओं की बिभाजन दर कम  एवं नियंत्रित  होने लगता हे।

उपवास  की समय  रक्त में  शर्करा  की मात्रा  नियंत्रित  होने  से  क्रॉसलिंकिंग  की प्रक्रिया  कम  हो जाती हे।  रक्त  में  ग्लूकोस  का स्तर  अधिक  होनेसे  ग्लूकोस  की उपस्थिति  में कोशिका के अंदर  तथा  दो कोशिका  के  बीच  प्रोटीन के अनु चिपक कर  जाली सदृश  संरचना  बनाते है। इसी क्रॉसलिंकिंग के कारण  फेफड़े  तथा  दिल की क्ष्य्मता  कम हो जाती है।  उपवास इसी क्रॉसलिंकिंग  को नियंत्रित करती है  और  समस्त  अंगों की क्ष्य्मता  बढाती है।